हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Weather: मौसम...

    Weather: मौसम विभाग की फिर से आई नई भविष्यवाणी, फिर बदलेगा मौसम, धूलभरी हवाएं चलने की संभावना, जानिये हरियाणा-पंजाब समेत अन्य राज्यों का हाल

    Weather
    Weather: मौसम विभाग की फिर से आई नई भविष्यवाणी, फिर बदलेगा मौसम, धूलभरी हवाएं चलने की संभावना, जानिये हरियाणा-पंजाब समेत अन्य राज्यों का हाल

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Weather: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से पश्चिमी विक्षोभ का असर वीरवार को समाप्त हो गया है। अब शुक्रवार से हरियाणा, पंजाब व राजस्थान सहित दिल्ली एनसीआर तथा उत्तर प्रदेश में 6 से 9 जून तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान सिर्फ राजस्थान के कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। पर हरियाणा व पंजाब में अगले 4 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। वीरवार अलसुबह हरियाणा में हल्के स्तर की बारिश हुई। पर सुबह होते ही फिर से धूप के कारण उमस भरी गर्मी रही।

    पंजाब में भी मौसम का ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इस दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की/मध्यम बारिश दर्ज की गई। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में पश्चिमीविक्षोभ का आंशिक प्रभाव वीरवार से कमजोर हो रहा है। Weather

    6 जून से फिर से हवाओं में बदलाव उत्तरपूर्वी से पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। जिससे 6 जून से 9 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी से बीच बीच में हल्के बादल तथा कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना है।

    राजस्थान में 44 पार जा सकता है पारा | Weather

    भारत मौसम विभाग के जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 6 जून से पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आंधी बारिश में कमी तथा आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने व तापमान में 4 से 6 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 6 जून को जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

    7 जून से केवल उदयपुर कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। बीकानेर संभाग में 7-8 जून को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व 8 जून से कहीं-कहीं तेज गर्मी की भी संभावना है लेकिन 10 जून के बाद मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें:– UP New Railway Line: यूपी के कई शहरों को एक साथ जोड़ेगी ये नई रेलवे लाइन, जमीन अधिग्रहण शुरू, जानें इसका रूट