हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बठिंडा : निर्...

    बठिंडा : निर्मला रानी इन्सां की मृत देह मैडीकल रिसर्च के लिए बनेगी वरदान

    BODY DONATE

    पारिवारिक सदस्यों ने मरणोंपरांत मृत देह को मेडीकल रिसर्च के लिए किया दान | Body Donate

    • शरीरदान करने से पहले की आंखेंदान

    पक्का कलां(बठिंडा/पुशपिन्दर सिंह /अशोक गर्ग )। डेरा सच्चा सौदा की पवित्र शिक्षाओं पर अमल करते बठिंडा जिले के गांव पक्का कलां (ब्लाक रामां-नसीबपुरा) की निर्मला रानी इन्सां (64) ने शरीरदानियों (Body Donate) में शामिल होकर इन्सानियत का फर्ज निभाया है। उनकी स्वैच्छा अनुसार उसके पारिवारिक सदस्यों ने निर्मला रानी इन्सां के मरणोंपरांत मृत देह को मैडीकल रिसर्च के लिए दान कर दिया।

    इससे पहले उनकी आंखें भी सुरक्षित निकाली गई जो दो अंधेरी जिंदगीयों को रौशनी प्रदान करेंगी। शरीरदानी की अर्थी को परिवार की पुत्रवधुओं व बेटियों ने कंधा दिया।  प्राप्त जानकारी अनुसार केवल कुमार इन्सां की पत्नी निर्मला रानी इन्सां संक्षिप्त बीमारी कारण देर रात अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी कर सच्चखंड जा बिराजे। उनके मरणोंपरांत उस के पति केवल कुमार इन्सां, बेटों फिरंगी लाल इन्सां, दर्शन लाल इन्सां, बेटी मीना रानी इन्सां व अन्य पारिवारिक सदस्यों ने मृतक की दिली इच्छा मुताबिक शरीर को मैडीकल रिसर्च के लिए आदेश मैडीकल कॉलेज और अस्पताल भुच्चो जिला बठिंडा को दान कर दिया।,

    ‘निर्मला रानी इन्सां अमर रहे’ के नारों के साथ दी अंतिम विदाई | Body Donate

    मृत देह को ब्लॉक रामां नसीबपुरा और ब्लॉक बांडी के अलावा अलग -अलग गाँवों में से बड़ी संख्या में साध -संगत, गांव निवासियों, रिश्तेदारों और शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सदस्यों ने पहुंच कर मृतक के निवास स्थान से काफिले के रूप में गांव की गलियों में से होते हुए गांव के मुख्य बस स्टैंड तक ‘निर्मला रानी इन्सां अमर रहे’ के नारों के साथ अंतिम विदाई दी।

    इस मौके 45 मैंबर पंजाब छिन्दर पाल इन्सां, 15 मैंबर हरबंस इन्सां, राजू छाबड़ा और गुरप्रीत सिंह, हरपाल इन्सां भंगीदास, बांडी ब्लॉक के भंगीदास गुरसेवक कुमार इन्सां, भोला राम रीडर डिप्टी कमिशनर, अमरजीत सिंह, पारस कुमार इन्सां, मदन लाल, सरपंच अंग्रेज सिंह और समूह पंचायत, सुजान बहनें, अलग अलग गांवों के भंगीदास, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सेवादार व गांववासियों के अलावा रिश्तेदारों ने परिवार के साथ दुख सांझा किया। उल्लेखनीय हैै कि निर्मला रानी इन्सां डेरा सच्चा सौदा के साथ लम्बे समय से जुड़ी हुई थी और उनका परिवार भी डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई कार्याें में बढ़ चढ़ कर योगदान दे रहा है।

    मेडीकल के विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है : डॉ. गोयल |  Body Donate

    आदेश अस्पताल भुच्चो से मृत देह लेने पहुँचे डॉ. प्रमोद गोयल ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जी की ओर से चलाए इस महान कार्य की प्रशंसा करते कहा इसके साथ मैडीकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज डेरा सच्चा सौदा की पहल कदमी से उनको बड़ी संख्या में मरणोंपरांत शरीरदान मिल रहे हैं। डॉ. गोयल ने कहा कि ऐसे परिवार भी धन्य कहने के काबिल हैं जो डेरा सच्चा की पवित्र शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता की सेवा कर रहे हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।