हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Udaipur Menar...

    Udaipur Menar Holi: राजस्थान के इस गांव में कैसी है ये सदियों पुरानी परंपरा? मनाई गई ‘बारूद वाली होली’ अभी जानें

    Udaipur Menar Holi
    Udaipur Menar Holi: राजस्थान के इस गांव में कैसी है ये सदियों पुरानी परंपरा? मनाई गई ‘बारूद वाली होली’ अभी जानें

     उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित मेनार गांव में जमरा बीज पर होली वाले दिन उत्साह और शौर्य का अद्भुत रंग बिखरा। हर साल की तरह इस बार भी धुलहंडी के अगले दिन ‘जमरा बीज’ पर बंदूकें चलीं और तोपों से सलामी दी गई, जिससे पूरा गांव झूम उठा। बताया जा रहा है कि यह परंपरा मेवाड़ के मुगलों पर विजय के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। Udaipur Menar Holi

    इस संबंध में इतिहासकारों की मानें तो महाराणा प्रताप के पूर्वजों ने मुगलों को हराया था, तब तत्कालीन महाराणा ने मेनार को 17वें उमराव की उपाधि दी थी। उसी समय से यह परंपरा शुरू हुई, जो आज भी कायम है। शनिवार देर रात मेनार में इस परंपरा को बड़े उत्साह के साथ निभाया गया।

    स्थानीय लोग राजवाड़ा और सैनिकों की पारंपरिक पोशाक में सजे-धजे नजर आए। उनके हाथों में तलवारें और बंदूकें थीं। अलग-अलग रास्तों से ललकारते हुए लोग चार भुजामंदिर के सामने स्थित मुख्य बाजार के ओंकारेश्वर चौक पर पहुंचे। यहां पहुंचकर तोपों और बंदूकों से गोले दागे गए। इस दौरान माहौल में जोश और उत्साह देखते ही बनता था। होली पर दीपावली सी आतिशबाजी सिर्फ मेनार में होती है।

    हर साल होली के मौके पर यह आयोजन होता है

    बताया जाता है कि हर साल होली के मौके पर यह आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। यह परंपरा मेवाड़ के शौर्य और वीरता का प्रतीक मानी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वे अपने पूर्वजों की जीत को इस तरह से याद करते हैं।

    इस बार भी आयोजन में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया। तोपों और बंदूकों को चलाने से पहले उनकी जांच की गई, ताकि कोई हादसा न हो। यह परंपरा न सिर्फ मेनार की पहचान है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है, जिसे साक्षात देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। Udaipur Menar Holi

    Sunita Williams: नासा की बड़ी सफलता! सुनीता विलियम्स को लेकर जाहिर की ये बड़ी खुशी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here