हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    Bhai Dooj: क्या हर भैयादूज में यमराज अपनी बहन से मिलने जाते है? जानें पौराणिक कथा?

    Bhai dooj 2023
    भाई दूज कब है, असमंजस बरकरार! जानें, सही तिथि!

    Bhai Dooj 2023: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। शास्त्रों की मानें तो भैयादूज अथवा यमद्वितीया के दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा अर्चना की जाती है। बहनों द्वारा इस दिन भाइयों को अपने घर आमन्त्रित किया जाता है। कई बहनें तो भाइयों के घर जाकर भी उन्हें तिलक करती हैं और साथ में भोजन भी करती हैं। Bhai dooj 2023

    एक पौराणिक कथा के अनुसार भैयादूज वाले दिन भगवान यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उसके घर जाते हैं। उसी कथा का अनुशरण करते हुए हर भारतीय इस परम्परा को निभाता आ रहा है और भाई अपनी बहनों से मिलते हैं और उनका इच्छा अनुसार सम्मान करते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार यम ने अपनी बहन से आशीर्वाद के रूप में तिलक लगवाया था। इसी के मद्देनजर भाई अपनी बहन से आशीर्वाद स्वरूप तिलक लगवाकर अन्य परम्पराएं निभाई जाती हैं।

    क्या है कथा?

    भैयादूज को को लेकर जो कथा प्र्रच्चलित है उसके अनुसार सूर्य देव और संज्ञा के दो संतानें थीं-पुत्र यमराज तथा पुत्री यमुना। यम और यमुना में बहुत प्रेम था। यमुना यमराज को अपने घर पर आमंत्रित करती है, किंतु व्यस्तता के चलते तथा दायित्व बोझ के कारण वे उसके घर जाने में असमर्थ होते हैं। एक बार कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमराज अपनी बहन यमुना के घर अचानक जा पहुँचे। बहन यमुना ने व्यञ्जन बनाकर उन्हें भोजन कराया तथा उनके भाल पर तिलक लगाया।

    यमराज अपनी बहन द्वारा किये गये सत्कार से बहुत प्रसन्न हुए और कोई भी उनकी इच्छा अनुरूप वर माँगने को कहा। यमुना ने उनके आग्रह को देखकर कहा- भैया! यदि आप मुझे वर देना ही चाहते हैं तो यही वर दीजिये कि आज के दिन प्रति वर्ष आप मेरे यहाँ आया करें और मेरा आतिथ्य स्वीकार किया करें। इसी प्रकार जो भाई अपनी बहन के घर जाकर उसका आतिथ्य स्वीकार करे तथा उसे भेंट दे, उसकी सब अभिलाषाएँ आप पूर्ण किया करें और उसे आपका भय न हो। इसी कथा के अनुरूप भैयादूज का त्यौहार मनाया जा रहा है। Bhai dooj 2023

    भाई दूज का पर्व दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है

    बता दें कि भाई दूज का पर्व दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है। यह कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती है। इस साल भाई-दूज 14 और 15 नवंबर यानि मंगल और बुधवार दोनों ही दिन मनाया जाएगा। भाई दूज 14 नंवबर दोपहर 2.36 मिनट से शुरु हो जाएगा, जोकि 15 नंवबर दोपहर 1.47 मिनट तक चलेगा। इस तरह से ये त्यौहार दो दिन मनाया जाएगा। इसलिए 14 नवंबर के बाद भी अपने भाई को टीका कर सकते हैं अगर आप 14 को नहीं कर पा रहे तो आप 15 नवंबर के दिन दोपहर 1.47 तक टीका कर सकते हैं। Bhai dooj 2023

    यह भी पढ़ें:– IND v NED: अनुष्का शर्मा को यकीन नहीं हुआ जब विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा काम किया!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here