हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home सरसा Sirsa News: स...

    Sirsa News: सरसा की जनता से मुखातिब होते हुए गोपाल कांडा ने कही ये बड़ी बात!

    Sirsa News

    Haryana Assembly Election 2024: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा (Gopal Kanda) ने कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे गाली गलौज और धमकियों को लेकर तीखा हमला बोला है। गोपाल कांडा ने कहा कि सांसद एवं वरिष्ठ दलित महिला नेत्री कुमारी सैलजा को कांग्रेसी अपमानित करने का काम कर रहे हैं। Sirsa News

    कांग्रेस की स्थिति खराब, गुटबाजी कांग्रेस को ले डूबेगी | Sirsa News

    सरसा में मीडिया से बात करते हुए हलोपा सुप्रीमों एवं सरसा से उम्मीदवार गोपाल कांडा ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति खराब है। गुटबाजी कांग्रेस को ले डूबेगी। उन्होंने कहा कि सरसा में 25 साल तक चुने गए नुमाइंदों ने कोई काम नहीं करवाया। मुखौटे बदल कर सेतिया परिवार फिर कांग्रेस के मुखौटे में आ गया। वहीं सरसा की बाबा खेतरपाल सेवा समिति ने हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष और सरसा से उम्मीदवार गोपाल कांडा को समर्थन देने का ऐलान किया। वार्ड नंबर 13 स्थित बाजीगर मोहल्ला में हरियाणा लोकहित पार्टी की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए गोपाल कांडा ने कहा कि उन्होंने काम किया है, काम करेंगे और जन-जन का सम्मान करेंगे।

    उन्होंने कहा कि सरसा शहर में पिछले पांच सालों में करोड़ों रुपए की राशि खर्च की गई है। शहर के सभी वार्डों में एक समान विकास कार्य करवाए गए हैं। कांडा पूर्व पार्षद लीलाधर सैनी के आवास पर पहुंचे। यहां मोहल्लावासियों से बातचीत की। इसके बाद विधायक गोपाल कांडा डी ब्लाक स्थित बलराज बांसल के आवास पर गए। साथ ही रानियां रोड स्थित राजेन्द्र गनेरीवाला के आवास, खजांची वाली गली में एडवोकेट भागीरथ गुप्ता के आवास पर गए। उन्होंने लोगों से 5 अक्तूबर को मतदान करने की अपील की। Sirsa News

    Bank Holiday: बैंक बंद रहेंगे आज? यहाँ जानें, छुट्टियों की पूरी जानकारी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here