हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश डब्ल्यूएचओ ने...

    डब्ल्यूएचओ ने कोरोना के मरीजों पर एचसीक्यू का परीक्षण रोका

    WHO

    जिनेवा/नयी दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के मरीजों पर हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन (एचसीक्यू) दवा का परीक्षण अस्थायी रूप से रोक दिया है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. तेद्रोस गेब्रियेसस ने सोमवार को बताया कि संगठन के तत्त्वाधान में 17 देशों के चार सौ अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों पर शुरू किये गये ‘सॉलिडेरिटी ट्रायल’ के कार्यकारी समूह की सिफारिश पर यह फैसला किया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘लैंसेट’ में गत शुक्रवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सॉलिडेरिटी ट्रायल के तहत जिन मरीजों को यह दवा एकल रूप से या माइक्रोलाइड एंटी बायोटिक के साथ दी गयी थी उनमें मृत्यु दर अधिक पायी गयी है। रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुये कार्यकारी समूह ने इस दवा के प्रभाव का और विस्तृत अध्ययन करने तथा तब तक इसका इस्तेमाल रोकने का फैसला किया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।