हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति की आज लेंगे शपथ

    जानें, जो बाइडेन के शपथग्रहण के समारोह में क्यों नहीं जाएंगे ट्रंप

    चंडीगढ़ (सच कहूँ डेस्क)। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। आज जो बाइडेन अमेरिका के नए राष्ट्रपति की शपथ ग्रहण करेंगे। भारतीय समयानुसार आज रात करीब 10 बजे जो बाइडेन और कमला हैरिश शपथ लेंगे। इससे पहले ट्रंप ने अपने विदाई भाषण में सरकार की उपलब्धियां गिनाई और नई सरकार को बधाई दी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि शपथ समारोह में वह नहीं जाएंगे। अमेरिका के इतिहास में 152 साल बाद ऐसा होने जा रहा है।

    जो बाइडेन के शपथग्रहण के मद्देनजर अमेरिकी प्रांतो में हाई अलर्ट

    अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथग्रहण समारोह के दौरान निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों द्वारा हिंसा की आशंका के मद्देनजर सभी 50 प्रांतो में हाईअलर्ट किया गया है। बाइडेन आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में गत सप्ताह की तरह हिंसा न हो, इसके लिए राष्ट्रीय गार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। संघीय खुफिया ब्यूरो (एफबीआई) ने चेतावनी जारी की है कि ट्रम्प समर्थक बाइडेन के शपथग्रहण समारोह में बाधा डालने के लिए सभी प्रांतो में सशस्त्र प्रदर्शन कर सकते हैं।

    बाइडेन प्रशासन रखेगा यमन के हौती पदनाम की समीक्षा करने का प्रस्ताव

    अमेरिका में बाइडेन प्रशासन आतंकवादी संगठन यमन के हौती के पदनाम की समीक्षा करने का प्रस्ताव रखेगा। यह जानकारी अमेरिका के नामित विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कांग्रेस के पैनल को मंगलवार को दी। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि हम इस बात की तत्काल समीक्षा करने का प्रस्ताव करेंगे कि हम जो कर रहे हैं वह इन महत्वपूर्ण परिस्थितियों में भी मानवीय सहायता के प्रावधान को बाधित नहीं कर रहा है।