हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मायके रह रही ...

    मायके रह रही पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

    Sarpanch shot youth

    वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार

    साल्हावास (सच कहूँ/संजय भाटिया)। झज्जर जिले के गांव ढलानवास में शनिवार सुबह करीब सवा पांच बजे एक पति ने मायके गई अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतका के शव को दादरी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। जानकारी के अनुसार, गांव ढलानवास निवासी यशवंती की शादी करीब 15 वर्ष पहले गांव मातनहेल निवासी महाबीर के साथ हुई थी।

    पिछले करीब दो-तीन माह से यशवंती व महाबीर के बीच अनबन चल रही थी। इसलिए यशवंती अपने मायके ढलानवास में रहती थी। इसी बीच शनिवार सुबह करीब सवा पांच बजे अपने मायके में मौजूद यशवंती पर महाबीर ने गोलियां बरसाना आरंभ कर दिया। यशवंती को बचने तक का मौका नहीं मिला। जब तक वह बचने के लिए कुछ कर पाती, उससे पहले गोली लगने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद क्षेत्र में भी सनसनी फैल गई। मायके वाले व अन्य ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए।

    मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतका के स्वजनों के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गयाहै। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।