हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी संविधान की प्...

    संविधान की प्रस्तावना से सेकुलर शब्द हटाएंगे : भाजपा

    Hisar News
    Hisar News

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने पर भाजपा की सरकार संविधान की प्रस्तावना से सेकुलर शब्द हटा देगी। New Delhi

    भाजपा के महासचिव दुष्यंत गौतम ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस भाजपा पर संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने के बेबुनियाद आरोप लगा रही है , लेकिन भाजपा का नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्पष्ट कर चुके हैं कि संविधान और आरक्षण के साथ कोई बदलाव नहीं होगा

    उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि संविधान को बदलने का पाप कांग्रेस ने किया है। संविधान की प्रस्तावना उसकी आत्मा होती है। कांग्रेस की सरकार ने प्रस्तावना में बदलाव करके सेकुलर शब्द जोड़ दिया था। New Delhi

    यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा की नयी सरकार संविधान की प्रस्तावना से वे शब्द हटाकर उसे पुन: मूल रूप में लाएगी, गौतम ने कहा, “हां, पुराने रूप में लाएंगे। सेकुलर शब्द नहीं होना चाहिए। सेकुलर शब्द डालने से बाबा साहब डाॅ भीमराव अंबेडकर की आत्मा को ठेस लगी थी। वह नहीं चाहते थे कि संविधान की प्रस्तावना में सेकुलर शब्द हो।”

    यह भी पढ़ें:– आरक्षण खत्म करने की साजिश में लगे हैं कांग्रेस, वाम दल और तृणमूल कांग्रेस : मोदी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here