हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home कारोबार Bank Holiday:...

    Bank Holiday: आज स्कूल, बैंक, दफ्तर और शेयर बाजार खुले रहेंगे?

    Bank Holiday
    Bank Holiday: आज स्कूल, बैंक, दफ्तर और शेयर बाजार खुले रहेंगे?

    Bank Holiday Today: हर वर्ष 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है। डॉ. अंबेडकर ने भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वह देश के पहले कानून मंत्री भी रहे। वर्ष 2025 में यह उनका 134वां जन्मदिवस है। इस दिन देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और कई स्थानों पर सार्वजनिक अवकाश भी रहता है। Bank Holiday

    अंबेडकर जयंती पर स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे? | Ambedkar Jayanti 2025

    हाँ, आज 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में देश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में अवकाश रहेगा। यह दिन सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक डॉ. अंबेडकर को सम्मानित करने के लिए समर्पित है।

    क्या बैंकों में भी अवकाश रहेगा? | Bank Holiday

    जी हाँ, आज के दिन भारत के लगभग सभी राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी। त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, झारखंड, सिक्किम, तमिलनाडु, गुजरात, चंडीगढ़, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली-एनसीआर में सार्वजनिक और निजी दोनों प्रकार के बैंक आज बंद रहेंगे।

    क्या निजी दफ्तरों में भी अवकाश है?

    केंद्र सरकार ने अंबेडकर जयंती को एक राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है, इसलिए सभी सरकारी कार्यालय आज बंद रहेंगे। हालाँकि, निजी कंपनियों और कॉर्पोरेट दफ्तरों के लिए यह अवकाश अनिवार्य नहीं है। कई निजी संस्थान सामान्य दिनों की तरह खुले रह सकते हैं।

    क्या शेयर बाजार में अवकाश रहेगा?

    जी हाँ, अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज देश के प्रमुख शेयर बाजार,  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों बंद रहेंगे। बाजार अब 15 अप्रैल से पुनः सामान्य रूप से खुलेंगे। इसके अलावा, डाकघर, सरकारी सेवाएं, अदालतें और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयाँ (ढरव२) भी आज के दिन बंद रहेंगी। Bank Holiday

    Narendra Modi Haryana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा को देंगे ये बड़ी सौगात!