हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home खेल Cricket: टेस्...

    Cricket: टेस्ट के बाद वनडे से भी सन्यास लेंगे विराट कोहली?, जानिये इसके पीछे का सच….

    Cricket
    Cricket: टेस्ट के बाद वनडे से भी सन्यास लेंगे विराट कोहली?, जानिये इसके पीछे का सच....

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Cricket News: इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच सीरिज चल रही है। भारत इस समय विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना टैस्ट मैच खेल रहा है और भारत इंग्लैंड के सामने चारों खाने चित है। दर्शक विराट कोहली और रोहित शर्मा को बहुत याद कर रहे हैं।

    रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना क्रिकेट के लिए बड़ा झटका है। इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि टैस्ट के बाद वनडे से भी विराट सन्यास ले सकते हैं। लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि दोनों ही खिलाड़ी 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे। सन्यास की अभी कोई खबर नहीं है इसलिए अफवाहों में मत आओ।

    अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा भारत | Cricket

    अगर बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज किसी कारणवश नहीं हो पाती है तो विराट कोहली के फैंस को अक्टूबर तक का इंतजार करना पड़ सकता है। अक्टूबर में भारत ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा. इसमें तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में सभी फॉर्मेट में सीरीज खेलेगी।

    जहां तक वनडे में विराट कोहली के प्रदर्शन का सवाल है तो उन्होंने अब तक 302 मैच खेले हैं, जिसकी 290 पारियों में उन्होंने 57.88 की औसत से 14181 रन बनाए हैं। इसमें 51 शतक और 74 अर्धशतक शामिल हैं। विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार वनडे मैच खेला था।

    यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा के इस शहर को मिलेगा नया रिंग रोड, किसानों की जमीन होगी अधिग्रहण