हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ट्रक की चपेट ...

    ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

    Road Accident, Woman, Died, Driver, Absconding, Police, Haryana

    हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार

    अंबाला: नेशनल हाइवे नंबर 1 पर ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने देवर के साथ एक्टिवा पर सवार होकर हॉस्पिटल में जॉब पता करने जा रही थी। हादसे में महिला का देवर घायल हो गया।

    हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के शव को सिटी सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

    महिला के शव को सिटी सिविल अस्पताल में पहुंचाया

    हादसे में घायल युवक पवन ने बताया कि शनिवार को कैंट सिविल अस्पताल में जॉब के लिए सुपरवाइजर ने उसे बुलाया था। वह अपनी 42 साल की भाभी कैलाशो देवी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे थे।

    जैसे ही वह किंगफिशर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पास से गुजर रहे ट्रक ने उनकी तरफ कट मार दिया। उन्होंने बताया कि ट्रक एक्टिवा के हैंडल से टकरा गया और एक्टिवा अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई।

    नीचे गिरते ही वह डिवाइडर की तरफ गिर गया और उसकी भाभी ट्रक की साइड में गिर गई और ट्रक ने उसकी भाभी को चपेट में ले लिया। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।