हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पुलिसकर्मी बत...

    पुलिसकर्मी बता महिला से ठगे सवा 7 लाख रुपए

    Jind News
    Fraud Call: पुलिसकर्मी बता महिला से ठगे सवा 7 लाख रुपए

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। Jind News: जींद में ठगों ने खुद को पुलिस कर्मी बता कर एक महिला को फोन किया कि उसके बेटा दुष्कर्म के केस में फंसा है। उसे केस से निकालने का झांसा देकर 7 लाख 20 हजार रुपए ठग लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने थाना साइबर क्राइम में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जींद में शर्मा नगर निवासी किरण ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि उसके फोन पर व्हाट्सअप कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आपको पुलिस कर्मी बताते हुए उसके बेटे दुष्कर्म मामले में फंसा होने की बात कही। आरोपियों ने कहा कि आपका बेटा दुष्कर्म मामले में पकड़ा गया है। Jind News

    अगर इसको केस में से बाहर निकालना है तो 2 लाख रुपए लगेंगे। ठगों ने उसकी रोते हुए बेटे से भी बात करवाई। महिला ने बताया कि इससे वह डर गई और घबराकर आनन-फानन में उनके खाते में 2 लाख रुपए डाल दिए। इसके बाद दोबारा से भय दिखाते हुए रुपए मांगे। इस बार उसने रुपए खाते की बजाय मनी ट्रांसफर एजेंट से डलवाने को कहा। इस पर उसे ट्रांसफर एजेंट से रुपए डलवा दिए। इस प्रकार ठग उससे 7 लाख 20 हजार रुपए हड़प गए। महिला ने ठगों की डिमांड बढ़ते देख उसने अपने जेठ को पूरी घटना के बारे में बताया। इस पर उसे ठगी होने का पता चला। कुछ समय के बाद उसके जेठ के बेटे ने उसके बेटे से बात की तो वह सकुशल मिला और उन्हें ठगी के बारे में पता चला। साइबर थाना पुलिस ने किरण की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें:– धुंध ने रोका बारात का रास्ता, तो रोडवेज बस में सवार होकर पहुंचा दूल्हा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here