हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश मॉडल टाउन नार...

    मॉडल टाउन नारायण दत्त हॉस्पिटल में महिला ने दिया 3 बच्चों को जन्म

    Panipat
    Panipat मॉडल टाउन नारायण दत्त हॉस्पिटल में महिला ने दिया 3 बच्चों को जन्म

    3 बच्चे होने पर परिवार में खुशी का माहौल

    Panipat… सन्नी कथूरिया। किसी ने सच ही कहा है कि भगवान के घर देर है पर अंधेर नहीं जो सच्ची श्रद्धा से कुछ मांगता है तो उसकी मां जरूर पूरी होती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां शहर के मॉडल टाउन स्थित नारायण दत्त अस्पताल में गोपाल कॉलोनी की एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। इसमें दो लडके और एक लडकी है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से परिजनों बेहद खुश हैं।

    इससे पहले महिला तीन बार प्रेग्नेंट हुई, लेकिन तीनों बार मिसकैरेज हो गया था। अब महिला एक साथ तीन बच्चों को जन्म देकर मां बनी है। फिलहाल मां और तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला को अल्ट्रासाउंड में पता लग गया था, कि उसके पेट में तीन बच्चे पल रहे हैं।

    अस्पताल की डॉ. अनुपमा कालड़ा और डॉ. शाविका मेहता ने बताया कि गोपाल कॉलोनी की पूजा पत्नी रणबीर की तीन साल पहले शादी हुई थी। वह तीन बार प्रेग्नेंट हुई, तीनों बार मिसकैरेज हो गया। पूजा का शुरुआत से अस्पताल में इलाज चल रहा था। पूजा को रविवार दोपहर को लेबर पेन होने पर अस्पताल लाया गया, जहां अस्पताल में उसकी सिजेरियन डिलीवरी कराई गई। तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। बच्चों का 1.700 ग्राम, 1.600 ग्राम और डेढ़ किलोग्राम है। तीनों बच्चे और मां अस्पताल में देखरेख के लिए एडमिट है। डॉक्टरों के अनुसार प्रति हजार में तीन केस ऐसे आते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here