हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जमीनी विवाद क...

    जमीनी विवाद के चलते मारपीट, महिला की मृत्यु 11 घायल

    One person beaten to death in a mutual dispute in Bhadohi

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक महिला की मृत्यु हो गयी जबकि 11 लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिकरारा क्षेत्र के बीबीपुर गांव में सोमवार देर शाम राम अकबाल यादव और गौरीशंकर यादव के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनो पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डण्डे से हमला कर दिया।

    इस घटना में महिलाओं समेत दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि सभी घायलो को प्राथमिक स्वास्य केन्द्र सिकरारा ले जाया गया। बाद में गंभीर रुप से घायल लोागें को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान अस्पताल ले जाते समय राम इकबाल की 50 वर्षीय पत्नी फूला देवी की रास्ते में मृत्यु हो गयी। पुलिस ने इस संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।