हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल Women’s...

    Women’s Asia Cup 2022: भारत ने बंगलादेश को 59 रन से मात दी

    Women's Asia Cup 2022

    Women’s Asia Cup 2022

    मेज़बान टीम सात विकेट के नुकसान पर 100 रन ही बना सकी।

    • स्मृति ने शेफाली का साथ देते हुए 37 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 47 रन बनाये।

    सिलहेट l भारत ने शेफाली वर्मा (55) के अर्द्धशतक और स्मृति मंधाना (47) की कप्तानी पारी की बदौलत शनिवार को महिला एशिया कप 2022 (Women’s Asia Cup 2022) में बंगलादेश को 59 रन से हराया। भारत ने बंगलादेश के सामने 20 ओवर में 160 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में मेज़बान टीम सात विकेट के नुकसान पर 100 रन ही बना सकी।

    शेफाली का भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान

    युवा सनसनी शेफाली ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए 44 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 55 रन की पारी खेली। इसी के साथ 18 वर्षीय शेफाली टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन पूरे करने वाली सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गयीं। स्मृति ने शेफाली का साथ देते हुए 37 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 47 रन बनाये।

    ये भी पढ़े: Commonwealth खेलों से बाहर हुई कुश्ती, शूटिंग खेल शामिल

    दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिये 96 रन की साझेदारी की और मध्य ओवरों में खराब बल्लेबाजी के बावजूद भारत ने इस साझेदारी की बदौलत बंगलादेश के सामने 160 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। बंगलादेश के सलामी बल्लेबाजों ने इसके जवाब में 45 रन की साझेदारी की, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट कम होने के कारण टीम पर दबाव बना और पहले तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बंगलादेशी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here