हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Nohar News: विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता कसें कमर

    Nohar News
    विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता कसें कमर

    भाजपा के विधानसभा अध्यक्ष धूड़ाराम बिश्नोई ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

    नोहर (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा के विधानसभा अध्यक्ष फतेहाबाद विधायक धूड़ाराम बिश्नोई ने धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक मटोरिया, भाजपा नेता काशीराम गोदारा, भूतपूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन भाकर, पंचायत समिति के पूर्व प्रधान अमरसिंह पूनिया आदि मौजूद रहे। इस मौके पर नोहर विधानसभा क्षेत्र से अनेक नेताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। Nohar News

    विधायक धूड़ाराम बिश्नोई ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता कमर कस लें। राजस्थान में जन विरोधी कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोरों से छूट जाने की बात कही। इसके पश्चात पूर्व जिला अध्यक्ष विधायक थोड़ा राम का स्वागत किया गया। Nohar News

    कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक धूड़ाराम ने बताया की पार्टी ने मुझे नौहर विधानसभा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं बूथ अध्यक्षों से मिलने और पार्टी ने जो कार्य हर मंडल स्तर पर दिये है उन्हें पूर्ण करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश और पार्टी द्वारा मेरा बुथ सबसे मजबूत नव मतदाता अभियान जो चल रहा है उसके बारे में कार्यकताओं से जानकारी लेकर इस अभियान को पूर्णतया गती देकर नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ना है।

    अगर कार्यकर्ता पुरे दिलों जान से पार्टी की सेवा में जुटेगा तो आने वाला समय राजस्थान में भाजपा की सरकार होगी और एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर एक मन होकर पार्टी के कार्यों में लगे। पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक, मटोरिया रसायन उर्वरक निर्देक काशीराम गोदारा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन भाकर, पूर्व प्रधान अमर सिंह पूनिया, अपने विचारों का बताया कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार से परेशान हो चुकी है। चाहे बिजली पानी कानून व्यवस्था बार-बार पेपर लीक होना कांग्रेस सरकार को फैलियर सिद्ध करता है।

    अत: भारतीय जनता पार्टी की सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के हम कार्यकर्ता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नागरिकों की सुरक्षा और सेवा कर रहे हैं। चुनावी वर्ष है सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगन से कार्य करें। अंत में राष्ट्रगान के बाद बैठक समाप्त की गई।

    जिला मंत्री व पार्षद छोटू लाल सेवग, जिला मंत्री नरेंद्र चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष आदरीश गोरी, विधानसभा संयोजक सुरेंद्र जोशी, पल्लू प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल सिहाग, महिला मोर्चा जिला मंत्री पूनम हिसारिया किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश बेनीवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पूनिया, शैलेंद्र वर्मा, सुभाष सोनी, श्रीकृष्ण सोनी, नोहर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी खुईयां मंडल अध्यक्ष अंजनी शर्मा पल्लू मंडल अध्यक्ष विनोद जाखड़, सरपंच सरपंच प्रताप सहारण आदि मौजूद थे। मंच संचालन मंडल महामंत्री ओमप्रकाश लालवानी मोहनलाल डाबी गजेंद्र जोशी ने किया। Nohar News

    यह भी पढ़ें:– गूगल ने डूडल के माध्यम से चंद्रयान-3 की सफलता को ऐसे किया सलाम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here