हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यमुना एक्सप्र...

    यमुना एक्सप्रेसवे का नाम होगा अटल बिहारी वाजपेयी एक्सप्रेसवे

    नोएडा। 25 नवंबर को नोएडा के जेवर में एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास होने जा रहा है। इसी दिन एक और बड़ी ऐलान होने की संभावना है। वो है यमुना एक्सप्रेसवे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जा सकता है।

    खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इस अवसर पर पीएम मोदी रैली में जनसभा को संबोधित करेंगे।

    बता दें कि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव से पहले यमुना एक्सप्रेसवे का नाम बदलकर पूर्व पीएम अटल बिहारी के नाम पर करना, बीजेपी का बड़ा दांव होगा। क्योंकि अटल बिहारी का एक ऐसा फेस था, जिन्हें पक्ष और विपक्ष सभी पसंद करते थे। वह कभी विवादित नहीं रहे। बाजपेई ब्राह्मण थे। यूपी में इस बार ब्राह्मण वर्ग भाजपा से नाराज बताया जा रहा है। यूपी में नाराज ब्राह्मणों को साधने के लिए भी भाजपा का यह दांव माना जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।