हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सरसा Gold News: पी...

    Gold News: पीला सोना बर्बाद!, फसलों को भी नुकसान

    Rania News
    Gold News: पीला सोना बर्बाद!, फसलों को भी नुकसान

    Gold News:रानियां (सच कहूँ न्यूज़)। शुक्रवार दोपहर को मौसम के बदले मिजाज के बाद हुई बारिश (Rania Rains) से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी। किसान राम कुमार, भजन लाल, मदन लाल, राम सिंह, मंगल सिंह,बलवंत सिंह व श्याम कुमार सहित कई किसानों ने बताया कि उनकी गेहूं व सरसों की फसल मंडियो में बिकने के लिए जा रही है तथा खेतों में भी अभी गेहूं का व सरसों की फसल कटना अभी बाकी है। Rania News

    शुक्रवार को मौसम के बदलने के बाद हुई बारिश के कारण उसकी फसलों को नुकसान होने का अंदेशा पैदा हो गया है। मंडी में बिकने के लिए आई गेहूं- सरसों की फसल को बरसात से बचाने के लिए मार्केट कमेटी व आढती द्वारा कोई पुखता इंतजाम नहीं किया गया है, जिसके कारण मंडी में पड़ी किसानो की गेहूं व सरसों की ढेरिया भीग गई है। किसानों ने बताया कि उनकी कडी मेहनत के बाद ही गेहूं व सरसों की फसल पक कर तैयार हुई है। लेकिन मौसम के अचानक हुए बदलाव के कारण उनकी चिंता बढ़ गई है। Rania News

    Sirsa Weather: बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि व आंधी से किसानों में हड़कंप!