हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    JCB Action: भूना में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा

    Fatehabad News
    Bhuna News: टोहाना रोड पर अवैध कॉलोनी में मिट्टी की सड़कें पर चलती जेसीबी

    भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Bhuna News: जिला नगर योजनाकार विभाग फतेहाबाद की टीम ने शुक्रवार को टोहाना रोड पर अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। मातुराम कॉलोनी के पीछे दो एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में जेसीबी चलाई गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं मार्केट कमेटी के सचिव ईश्वर सिंह ढाका के नेतृत्व में इंस्पेक्टर पुष्पा, कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार, अंकित कुमार और सहायक सुरेश कुमार की टीम मौके पर पहुंची। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मिट्टी से बनी सड़कों को तोड़ा गया। कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। टोहाना रोड पर दो और अवैध कॉलोनियां भी कागजों में काटी जा चुकी हैं। कॉलोनाइजर रंगीन नक्शे और प्लॉट साइज दिखाकर लोगों को लुभा रहे हैं। Fatehabad News

    जिला नगर योजनाकार अधिकारी अंजू दूहन ने लोगों से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। उन्होंने कहा कि मकान बनाने के लिए जमीन खरीदने से पहले डीटीपी कार्यालय फतेहाबाद से जानकारी लेना जरूरी है। वैध और अवैध कॉलोनी की पहचान किए बिना निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि शहर में अवैध कॉलोनियों को विकसित नहीं होने दिया जाएगा। अगर निर्माण किया गया तो उसे तोड़ दिया जाएगा।

    विदेशी पौधे लगाकर लोगों को लुभाने की कोशिश | Fatehabad News

    टोहाना रोड की इस अवैध कॉलोनी में मिट्टी की सड़कों के साथ विदेशी पौधे लगाए गए थे। करीब 56 प्लॉट काटे गए थे। बिजली, पानी और सीवरेज की सुविधाओं को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा था। डीटीपी अंजू दूहन ने बताया कि विभाग की टीम लगातार अवैध कॉलोनियों पर नजर रख रही है। जैसे ही टोहाना रोड पर दो एकड़ में अवैध कॉलोनी विकसित की गई, तुरंत बुलडोजर चलाया गया।

    ड्यूटी मजिस्ट्रेट बोले- शांतिपूर्ण कार्रवाई हुई

    ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईश्वर सिंह ढाका ने बताया कि डीटीपी विभाग की टीम की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर सड़कों को नष्ट किया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसलिए कार्रवाई शांतिपूर्वक तरीके से पूरी की गई। Fatehabad News

    यह भी पढ़ें:– कल खाटू श्याम के जयकारों से गूंजेगी पिहोवा नगरी, शहर में निकलेगी भव्य निशान यात्रा