हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुलिस लाइंस म...

    पुलिस लाइंस में जवानों को कराया गया योगाभ्यास

    Shikohabad News
    योग महोत्सव की चल रहीं हैं जोर शोर से तैयारियां

    योग महोत्सव की चल रहीं हैं जोर शोर से तैयारियां | (Shikohabad News)

    शिकोहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। 75वें आजादी अमृत महोत्सव के तत्वधान योग महोत्सव चल रहा, जिसमें आगामी 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला मुख्यालय रिजर्व पुलिस लाइन दबरई में योगाचार्य अभय आर्य (जिला प्रभारी पतंजलि युवा भारत) के द्वारा प्रातःकाल पुलिस के जवानों को योगाभ्यास कराया, जिसमें विभिन्न आसन, प्राणायाम, मुद्राओं के बारे में विस्तार से बताया और करो योग रहो निरोग का संदेश दिया। इस दौरान आरआई देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। Shikohabad News

    वहीं पतंजलि युवा भारत संगठन जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के संबंध में जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र सोंपा। और योग दिवस पर पतंजलि संगठन जिले के प्रत्येक स्थान इकाई पर योग दिवस मनाया जाए जिसके लिए पतंजलि परिवार हरसंभव सेवा प्रदान करने के लिए तत्पर रहेगा। इस मौके पर सीडीओ दीक्षा जैन, रणविजय सिंह एसपी ग्रामीण, सर्वेश मिश्रा एसपी सिटी, योगाचार्य अभय आर्य, शिवराज आर्य, डॉ देवेन्द्र कुमार (किसान समिति), गौरव, सुघर सिंह आदि उपस्थित रहे। Shikohabad News

    यह भी पढ़ें:– ग्राम पंचायत ने शिकंजा कसा, अब इस गाँव में नहीं बिकेगा नशा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here