हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी योगी ने सिद्ध...

    योगी ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में दिए निर्देश

    Yogi Adityanath, Siddhartha University

    बौद्ध संस्कृति संकाय की स्थापना जल्द हो

    लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर में बौद्ध संस्कृति, भाषा एवं साहित्य संकाय की स्थापना करने के निर्देश दिए हैं।

    योगी ने कहा है कि संकाय को इण्टरनेशनल बुद्धिस्ट सेण्टर के रूप में विकसित किया जाए। संकाय में हिन्दुइज्म, जैनिज्म, प्राच्य भाषा और विदेशी भाषा के अध्ययन और शोध के केन्द्र भी स्थापित किये जाएं। प्राच्य भाषा केन्द्र के तहत संस्कृत, पालि, प्राकृत, अपभ्रंश, नेपाली तथा विदेशी भाषा के अन्तर्गत तिब्बती, सिंहली, जापानी, थाई एवं कोरियाई भाषा व साहित्य का अध्ययन एवं शोध का सुव्यवस्थित प्रबन्ध किया जाए और सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं।

    यूपी व बिहार महात्मा बुद्ध की परंपरा से समृद्ध राज्य

    सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ले बुधवार रिपीट बुधवार शाम सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु को विकसित किए जाने के सम्बन्ध में आहूत बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार महात्मा बुद्ध की परम्परा से समृद्ध राज्य है। बुद्ध के जीवन की अधिकतर गतिविधियां यहीं पर घटित हुई थीं।

    इसलिए यहां पर बौद्ध संस्कृति, साहित्य एवं भाषा के अध्ययन से सम्बन्धित केन्द्र विकसित किये जाने चाहिए, जिससे लोगों को महात्मा बुद्ध के जन्म, जीवन, गतिविधियों तथा बौद्ध दर्शन के सम्बन्ध में पूरी जानकारी प्राप्त हो।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।