हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश बलिया में युव...

    बलिया में युवा चालक की हत्या, शव खेत से बरामद

    Bokaro News
    Bokaro: युवक को धारदार हथियार से काटा, मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने किया रोड जाम

    बलिया,14 दिसम्बर (वार्ता)

    उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र मे अज्ञात हमलावरों ने एक युवा चालक की हत्या कर दी जिसका शव खेत में पड़ा मिला ।पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने शुक्रवार को यहां बताया कि रसड़ा इलाके के रोहना गांव का रहने वाला 25 वर्षीय सुभाष यादव मुर्गी फार्म में वाहन चलाता था। उसे सुबह वाहन लेकर जाना था ।

    रात्रि मे खाना खाकर वह वाहन पर सोने के लिए चला गया । सुबह उसका शव खेत मे पड़ा मिला । उन्होंने बताया कि उसके सिर के पीछे गहरे जख्म और गले पर काले निशान है । शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।