हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हाइवे पर युवक...

    हाइवे पर युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

    Kairana News
    Kairana News : हाइवे पर युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक झिंझाना के एक निजी अस्पताल के स्टाफ में कार्य करता था। हादसे से मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। Kairana News

    कस्बे के मोहल्ला आलखुर्द निवासी अब्दुल रहीम(22) पुत्र इलियास झिंझाना के एक निजी अस्पताल के स्टाफ में कार्य करता था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह बाइक पर सवार होकर अपने घर वापिस लौट रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाइवे पर आर्यपुरी बाईपास के निकट स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंचा, तभी पीछे से आये तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। Kairana News

    सूचना पर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना पुलिस टीम के साथ में मौके पर पहुंचे तथा गम्भीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। वहीं, पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा बताया गया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– पोलिंग पार्टी ईवीएम व चुनाव सामग्री सहित पोलिंग बूथ पर हुईं रवाना

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here