हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश दोस्तों के सा...

    दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

    murder

    मृतक युवक की पहचान हिसार जिले के गांव किरमारा निवासी विनीत के रूप में हुई है (Murder)

    हिसार (संदीप सिंहमार)। हिसार के रेड स्कवेयर मार्केट में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की चाकुओं से हत्या (Murder) कर दी गई। युवक पर उस वक्त हमला हुआ जब वह अपने दोस्तों के साथ एक होटल में जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। उस पर कई युवकों ने मिलकर हमला कर दिया। घायल अवस्था में युवक को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। लेकिन ज्यादा खून बहने और घाव गहरे होने के चलते घायल युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

    मृतक को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह ले जाया गया है

    पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें हमलावर साफ नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में चाकू है। मृतक के साथ भी कुछ दोस्त थे मगर हमलावर युवकों के पास चाकू देखकर वे कुछ नहीं कर सके और इस हमले में 20 साल के एक युवक की जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान हिसार जिले के गांव किरमारा निवासी विनीत के रूप में हुई है।

    • वह शहर के ही एक निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करता था।
    • पुलिस को अंदेशा है कि हत्या का कारण निजी दुश्मनी या कहासुनी हो सकती है।
    • हमलावरों की पहचान की पहचान और धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।