हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home अन्य खबरें मोबाईल पर गान...

    मोबाईल पर गाने सुनने से गई युवक की जान

    Young, Man's, Life, From, Listening, Songs, Mobile

    यमुनानगर। मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर गाने सुनना 22 वर्षीय युवक ठाठ सिंह को महंगा पड गया। पांड्यो गांव के ठाठ सिंह की करंट लगने से उस वक्त मौत हो गई जब वह अपने मोबाईल को चार्जिंग पर लगाकर गाने सुन रहा था। हादसे के दौरान ठाठ सिंह के कानों में इयरफोन लगा हुआ था। करंट लगते ही ठाठ सिंह को साढौरा के सीएचसी में दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए यमुनानगर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यमुनानगर ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही ठाठ सिंह की मौत हो गई।

    जांच के दौरान ठाठ के कान में करंट लगने का निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पांड्यों गांव के कृष्णलाल ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लाइट आई। लाइट आने के बाद उसके बेटे ठाठ सिंह ने अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया। मोबाईल चार्जिंग पर लगाकर गाने सुनने के लिए इयरफोन लगा लिए। तभी अचानक कुछ सेकेंड के लिए बिजली गुल हो गई। कृष्ण के मुताबिक जैसे ही लाइट आई तो ठाठ सिंह को जोर से करंट लगा। जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। जिसके बाद ठाठ सिंह को साढौरा सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए यमुनानगर भेज दिया। यमुनानगर पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।