हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दो भाईयों से ...

    दो भाईयों से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी

    suicide

    थाना मौड़ पुलिस ने किया तीन लोगों पर केस दर्ज

    मौड़ मंडी (सच कहूँ न्यूज)। मौड़ मंडी के रहने वाले दो भाइयों ने मिलकर मंडी निवासी का पहले धोखे से मकान अपने नाम करवा लिया और बाद उसे में घर से बाहर निकाल दिया। इस घटना से परेशान पीड़ित व्यक्ति ने बीते दिनों फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना मौड़ पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपित दो भाइयों समेत तीन लोगों पर खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। मृतक सुखविंदर सिंह के भाई रविंदर सिंह निवासी मौड़ मंडी ने बताया कि आरोपित साहिल कुमार, सिपा जौहर व अर्जुन कुमार निवासी नजदीक जग्गू पेस्टीसाइड्स मिलकर उसके भाई को लंबे समय से परेशान कर रहे थे।

    उक्त लोग उसके भाई के नाम वाली जमीन व मकान में कब्जा करना चाहते थे। एक साजिश के तहत उक्त लोगों ने मिलकर जाली दस्तावेजों के आधार पर उसके भाई सुखविदर सिंह का मकान व जमीन अपने नाम करवा ली। इसके बाद उसके भाई को जबरदस्ती घर से बाहर निकाल दिया। जब भी सुखविंदर सिंह विरोध करता तो उसे जान से मारने की धमकियां देकर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। इसी बात को लेकर वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। इसी परेशानी के चलते उसने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।