हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान युवाओं ने निक...

    युवाओं ने निकाली इंकलाब रैली

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 117वीं जयंती के उपलक्ष्य में भगतसिंह क्लब व विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से बुधवार को जिला मुख्यालय पर पांचवीं युवा इंकलाब रैली निकाली गई। इंकलाब रैली टाउन की बिश्नोई धर्मशाला से छात्र नेता सुभाष लोहरा के नेतृत्व में शुरू हुई जो टाउन-जंक्शन के मुख्य-मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कलक्ट्रेट के सामने पहुंचकर सम्पन्न हुई। Hanumangarh News

    रैली में काफी संख्या में दुपहिया वाहनों पर सवार युवा शामिल हुए। रैली के जरिए युवाओं को शहीद भगतसिंह की ओर से दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए देश प्रेम का संदेश दिया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी विजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप, हटाने की मांग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here