हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अंतरराष्ट्रीय...

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूथ वीरांगनाओं ने किया योग शिविर का आयोजन

    Hanumangarh News
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूथ वीरांगनाओं ने किया योग शिविर का आयोजन

    सेंट्रल पार्क में योग शिविर, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    हनुमानगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को यूथ वीरांगनाओं की ओर से टाउन के सेंट्रल पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग को जीवनशैली में शामिल करने की प्रेरणा देना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, बच्चों और वरिष्ठजनों ने हिस्सा लिया। शिविर में प्रशिक्षित योगाचार्य अचला वर्मा ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति, ताड़ासन, वृक्षासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। योगाचार्य ने प्रत्येक आसन के लाभ, करने की विधि और नियमित अभ्यास से होने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी। Hanumangarh News

    इस मौके पर यूथ वीरांगना ऐशना ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति प्रदान करता है। आज की तेज रफ्तार जीवनशैली में योग तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में अत्यंत सहायक है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी नियमित रूप से इस प्रकार के योग शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ें और निरोग जीवन की ओर अग्रसर हों।

    उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गांे को योग का महत्व समझाने का प्रयास किया गया। प्रतिभागियों ने योगाभ्यास के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योग से उन्हें तन-मन दोनों में हल्कापन और स्फूर्ति का अनुभव हुआ है। वे भविष्य में भी नियमित योग करने के लिए प्रेरित हुए हैं। इस मौके पर मिनाक्षी, रजनी, सीमा, रीमा, डिम्पल, सरोज, संगीता, कंचन, रेणु, भावना, प्राची, कोमल सहित कई अन्य यूथ वीरांगनाएं मौजूद रहीं। Hanumangarh News

    Yoga Day: हजारों योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर दिया आरोग्यता-वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश