हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा यूट्यूबर युवक...

    यूट्यूबर युवक-युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    बहादुरगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। Youtuber: बहादुरगढ़ में शनिवार सुबह एक सोसाइटी की 7वीं मंजिल से गिरकर युवक-युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों यूट्यूबर थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान गर्वित (25) और नंदिनी (22) के रूप में हुई है। कुछ समय पहले दोनों देहरादून से अपनी टीम के साथ बहादुरगढ़ आए थे। दोनों वीडियो बनाकर फेसबुक और यूट्यूब पर पोस्ट करते थे। Bahadurgarh News

    फिलहाल वह बहादुरगढ़ शहर की रुहिल रेजीडेंसी सोसाइटी के 701 नंबर फ्लैट में रह रहे थे। गर्वित शनिवार सुबह ही यहां आया था। यहां उसने नंदिनी के साथ बातचीत की। सुबह करीब 6 बजे दोनों के शव जमीन पर गिरे हुए मिले। पास में खून बिखरा हुआ था। सोसाइटी में रहने वाले लोगों की उन पर नजर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद गर्वित और नंदिनी के साथी भी वहां आ गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। Bahadurgarh News

    डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस पहले मौके पर पहुंची और फिर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। एफएसएल टीम को सूचित किया। मामले के जांच अधिकारी जगबीर ने बताया कि शुरूआती तौर पर अभी ये ही पता चल पाया है कि दोनों के बीच सुबह झगड़ा हुआ था। परिजनों के बहादुरगढ़ पहुंचने के बाद ही पूरी तरह साफ होगा कि आखिर दोनों ने सुसाइड क्यों और किस कारण से किया।

    यह भी पढ़ें:– ‘अपना अबोहर-अपनी आभा’ टीम द्वारा शहर को स्वच्छ रखने में विधायक ने भी दिया सहयोग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here