हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home रंगमंच रेस का चौथा स...

    रेस का चौथा संस्करण बनायेंगे कुमार तौरानी

    Kumar Taurani To Make The Fourth Edition Of The Race

    मुंबई (एजेंसी)।

    बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार कुमार तौरानी ने रेस का चौथा संस्करण भी बनाने का फैसला किया है। कुमार तौरानी ने हाल ही में सलमान खान को लेकर रेस 3 बनायी थी। फिल्म अपेक्षा के अनुरूप कारोबार नही कर पायी बावजूद फिल्म के निमार्ता इसे बड़ी हिट मानते हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि रेस का चौथा भाग भी बनाया जाएगा। कुमार तौरानी ने कहा कि फिल्म रेस 3 सुपरहिट फिल्म थी और वह जल्द रेस 4 बनायेंगे। रेस 3 को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया था , क्योंकि इस बार की कहानी ही ऐसी थी जिसमें वो फिट बैठते थे।

    इससे पहले के दोनों भाग अब्बास मस्तान ने निर्देशित किये थे लेकिन उनसे हमारा कोई विवाद नहीं हैं। जब रेस 4 शुरू होगी तो हम अब्बास मस्तान और सलमान खान दोनों को आॅन बोर्ड लाने की कोशिश करेंगे , लेकिन अभी से कुछ नहीं कहा जा सकता। कुमार तौरानी ने कहा कि फिल्म रेस 3 में सलमान खान और बड़े कद के कई और कलाकार होने के चलते लोगों की अपेक्षाएं यह थी कि यह फिल्म 350 करोड़ से अधिक का व्यापार करेगी, जोकि गलत है। हमने जो लगाया था उससे अधिक कमाया है, तो हमें लगता है कि यह फिल्म सुपरहिट है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।