हिसार की शरीरदानी व नेत्रदानी माता रामरत्ती इन्सां के परिवार को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

माता रामरत्ती इन्सां की स्मृति में हुई नामचर्चा

हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। हिसार ब्लॉक की शरीरदानी व नेत्रदानी माता रामरत्ती इन्सां की स्मृति में रविवार को उनके निवास स्थान पर नाम चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में साध संगत ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान साध संगत द्वारा इस अमर सेवा कर अपना नाम अमर करने वाली माता रामरत्ती इन्सां के परिवार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। Hisar News

पक्षियों के लिए 66 सकोरे वितरित, तीन जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

कार्यक्रम की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक नेमीचंद इन्सां ने पवित्र नारे के साथ की। इसके बाद सेवादारों ने शब्दों के माध्यम से साध संगत को सतगुरु के वचन सुनाए। इस दौरान 66 वर्षीय माता रामरत्ती इन्सां के परिवार द्वारा उनकी स्मृति में पक्षियों के लिए पानी रखने हेतु 66 सकोरे वितरित किए गए तथा तीन जरूरतमंद परिवारों को राशन भी प्रदान किया गया।

माता रामरत्ती इन्सां के सुपुत्र सच्चे नम्र सेवादार सुनील इन्सां ने बताया कि उनकी माता अत्यंत धार्मिक विचारों वाली थीं और उन्होंने पूरे परिवार को परमात्मा के चरणों से जोड़े रखा। आज भी उनका परिवार डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है और मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है। इस अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा फरमाए गए सत्संग को भी स्क्रीन पर चलाया गया, जिसमें मानव जन्म की सच्चाई से संबंधित प्रवचनों की झलकियां संगत को दिखाई गईं।

गौरतलब है कि हिसार निवासी माता रामरती इन्सां 7 मार्च को सचखंड जा विराजी थीं। उनके देहांत के बाद उनके मृत शरीर को एनसी मेडिकल कॉलेज इसराना (पानीपत) में मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर दिया गया, जबकि उनकी आंखें भी जरूरतमंदों के लिए दान की गईं। कार्यक्रम में सच्चे नम्र सेवादार बलजीत इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार रोशनी इन्सां और सच्चे नम्र सेवादार शीला इन्सां सहित बड़ी संख्या में साध संगत मौजूद रही। Hisar News

About The Author

Latest News

Steam Powered Bike: पानी से चलने वाली बाइक ने उड़ाए होश! 5 सेकंड में 300+ की रफ्तार, सुपरबाइक्स भी पीछे
Home Loan Tenure Tips: होम लोन का सही टेन्योर कैसे चुनें? EMI कम रखें या जल्दी चुकाएं, समझें पूरा गणित
Haryana Vidhan Sabha: हरियाणा विधान सभा में महिला सशक्तीकरण को नई दिशा, महिला विषयक समिति के गठन को सर्वसम्मति से मंजूरी, 9 सदस्यों में 5 महिलाएं, चेयरपर्सन भी महिला सदस्य होंगी
Haryana Highway News: 600 करोड़ की परियोजना से बदलेगी हरियाणा के इन जिलों की तस्वीर, इन गांवों की जमीनों के दाम छुएंगे आसमान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम वर्ग को तोहफा दिया, न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान

Related Posts