Punjab
Sirsa News: सरसा के गांव मलिकपुरा के इस नशा तस्कर की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
नशा तस्करी का धंधा कर अर्जित की थी संपत्ति
: ओढ़ां/सरसा(सच कहूँ/राजू)। नशा तस्करी का धंधा कर संपत्ति अर्जित करने वालों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपना रखा है। पुलिस ने ओढ़ां थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुरा निवासी नशा तस्कर जसवीर सिंह उर्फ काला की नशा बेचकर अर्जित की गई करीब अढ़ाई करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज की है। डबवाली पुलिस पिछले 9 माह के अंतराल में 9 नशा तस्करों की करोड़ों रुपये की संपत्ति फ्रीज कर चुकी है। Sirsa News
आरोपी जसवीर सिंह उर्फ काला एक आदतन नशा तस्कर है। वह 8 जनवरी 2026 से पिट एनडीपीएस की कार्रवाई के तहत सरसा जेल में बंद है। उसके खिलाफ हरियाणा व पंजाब में एनडीपीएस के 7 मुकदमे दर्ज हैं। डीएसपी कालांवाली संदीप धनखड़ ने बताया कि ओढ़ां थाना पुलिस व प्रॉपर्टी अटैचमेंट सेल पुलिस जिला डबवाली द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के तहत आरोपी जसवीर सिंह उर्फ काला की आय और संपत्तियों की गहन वित्तीय जांच की गई। जांच में पाया गया कि आरोपी की संपत्ति उसकी वैध आय से अधिक और पूरी तरह अवैध हैं। जिसके बाद ओढ़ां पुलिस द्वारा अवैध संपत्ति को फ्रीज करने के लिए रिपोर्ट तैयार की गई। Sirsa News
