राजकीय स्कूल में 8 लाख की लागत से बनी कंप्यूटर लैब का किया उद्घाटन

हरियाणा लीगल सेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने किया छात्रों को समर्पित

Sarvesh Kumar Picture
Published On

पिहोवा (सच कहूँ/जसविन्द्र)। हरियाणा लीगल सेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशांत भारती ने नगरपालिका पिहोवा द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गोचारण में करीब 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक कंप्यूटर लैब का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। 

इस अवसर पर हरियाणा लीगल सेल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशांत भारती मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सोमवार, 27 अप्रैल को हुआ, जिसमें वार्ड नंबर 1 के पार्षद लाभ सिंह के साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षाविदों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत फीता काटकर किया गया और इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने कंप्यूटर लैब का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। सुशांत भारती ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। 

विद्यार्थियों को दी जा रही आधुनिक सुविधाएं 

सुशांत भारती यने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें और वे तकनीकी रूप से सक्षम बन सकें। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है। ऐसे में इस प्रकार की सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी शहरों के बराबर अवसर प्रदान करेंगी। विद्यालय के हेडमास्टर कमल गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रामधारी शर्मा, युधिष्ठिर बहल, लाडी पाल, सतपाल शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल रहे। 

About The Author

Related Posts