शिक्षा और रोजगार
पूज्य गुरुजी के आशीर्वाद से ऑस्ट्रेलियाई सेवादार बजा रहे मानवता भलाई कार्यों का डंका
Published On
Blood Donation Camp: मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत देश ही नहीं विदेशों में भी मानवता भलाई के कार्य बड़ी उत्सुकता के साथ कर रही है। इसी कड़ी में साध-संगत द्वारा ऑस्ट्रेलिया में एक ब्लड कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 35 यूनिट ब्लड व प्लाज्मा डोनेट किया।
जानकारी के अनुसार मेलबर्न में यह कैंप मेलबर्न के नार्थ के एयरपोर्ट वेस्ट, साउथ मेलबर्न के फ्रेंकस्टीन और वेस्ट मेलबर्न के वेर्बी लाइफ ब्लड सेंटर में आयोजित किया गया। जिम्मेवार अश्व इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य गुरुजी के आशीर्वाद से ऑस्ट्रेलिया में साध-संगत सेवा कार्यों में बढ़-चढ़ कर सहयोग दे रही है। Australia News

