बरनाला में आंगनवाड़ी केन्द्रों की नई इमारतें तैयार, 30 लाख रूपये की लागत से 15 केन्द्रों का कायाकल्प

67 लाख की लागत से नया फर्नीचर और बर्तन मुहैया: मीत हेयर

Sarvesh Kumar Picture
Published On

बरनाला (सच कहूँ/जसवीर गहल)। पंजाब सरकार द्वारा जहाँ करोड़ों रुपये की लागत से सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे की सुविधा प्रदान की जा रही है, वहीं आंगनवाड़ी केन्द्रों का भी कायाकल्प किया जा रहा है। यह दावा लोक सभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर ने किया। उन्होंने बताया कि जिला बरनाला के 25 गाँवों में ढाई करोड़ रुपये की लागत से जिला विकास और पंचायती विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों की नई इमारतें बनाई गई हैं और प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र पर 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

इसके अलावा 30.87 लाख रुपये की लागत से 15 गांवों में इमारतों का मरम्मत कर नवीनीकरण किया गया है, जबकि एक और गांव में कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक बरनाला में कोठे निरंजन सिंह वाला, झलूर, सेखा, कर्मगढ़, पंधेर, नंगल, असपाल कलां, भैणी महिराज, कालेके, हमीदी, भैणी फत्ता, ब्लॉक शहिना में बख्तगढ़, नैनेवाल, पखोके, ढिल्लां, धौला और ब्लॉक महल कलां में विजीदके कलां, धनेर, कुरड़, छापां, गागेवाल, पंडोरी, चन्ननवाल, महल कलां गाँवों में आंगनवाड़ी केन्द्रों की नई इमारतें बनाई गई हैं।

इसके अलावा गाँव खड्डी कलां, सोहल पट्टी, मनाल, उपली के 2 सेंटर, दांगढ़, भठलां, हरिगढ़, असपाल कलां, राजिया, रूड़ेके कलां, सहजड़ा, जोधपुर, बख्तगढ़ और विधाते में इमारतों को पंचायती राज द्वारा अपग्रेड किया गया है। जबकि गाँव गुंमटी में कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। वहीं डीसी हरप्रीत सिंह ने बताया कि जिले में 669 आंगनवाड़ी सेंटर चल रहे हैं, जिनमें करीब 67 लाख रुपये की लागत से फर्नीचर और बर्तन की आपूर्ति की गई है। 

 

Anganwadi

About The Author

Related Posts