Harbhajan Singh Security: ‘आप’ सरकार ने छीनी, केन्द्र ने दी हरभजन सिंह को सुरक्षा
Harbhajan Singh Security: जालंधर (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने सुरक्षा वापस ले ली। हरभजन सिंह के पीए ने यह जानकारी दी। इसके बाद केन्द्र सरकार ने मामले में हस्तक्षेप किया और हरभजन सिंह के आवास के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को तैनात कर दिया। सुरक्षा के तहत हरभजन सिंह को लगभग 22 सुरक्षाकर्मियों का सुरक्षा घेरा दिया गया। इनमें से लगभग 4% से 6% सीआरपीएफ कमांडो और सशस्त्र पुलिसकर्मी और एस्कॉर्ट वाहन भी शामिल हैं। Harbhajan Singh Security News
केन्द्र ने यह फैसला विरोध प्रदर्शनों के चलते लिया। इससे पहले हरभजन सिंह के पीए मनदीप सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद की सुरक्षा वापस ले ली। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद हरभजन सिंह के जालंधर स्थित घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी हटा लिए गए हैं। बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने यह फैसला हरभजन के पार्टी छोड़ भाजपा में जाने के बाद लिया। हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब से राज्यसभा में भेजा था। हाल ही में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थामा है। चड्ढा ने कहा था कि उनके साथ भाजपा में शामिल होने वाले उनके सहित 7 राज्यसभा सांसद हैं। ये सभी सांसद आप के हैं। इन 7 सांसदों में उन्होंने हरभजन सिंह का नाम भी लिया था। Harbhajan Singh Security News