Punjab
संगरिया की साध-संगत ने उठाया भीषण गर्मी में मानवता भलाई की दिशा में एक सराहनीय कदम
रतनपुरा कैंची में शुरू की दूसरी जल सेवा
संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के संगरिया ब्लॉक की साध-संगत ने मानवता भलाई की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया है। बढ़ती तपिश और भीषण गर्मी को देखते हुए रतनपुरा कैंची पर दूसरी जल सेवा (प्याऊ) का विधिवत शुरुआत की गई। Sangaria News
शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार लाल चंद इन्सां ने बताया कि रतनपुरा कैंची एक मुख्य चौराहा है, जहां हनुमानगढ़, टिब्बी, डबवाली और संगरिया समेत ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों का भारी आवागमन रहता है। यहां सार्वजनिक प्याऊ न होने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही थी। समस्या को देखते हुए साध-संगत ने 'ड्रॉप मुहिम' के तहत इस सेवा कार्य का आगाज किया। सेवादारों ने लोहे का फ्रेम तैयार कर उसके चारों ओर सरकंडों का जाल बनाया और उसे कपड़े से कवर किया। इसमें रखे गए मिट्टी के मटकों में रात को ही पानी भर दिया जाता है, जो सुबह तक प्राकृतिक रूप से शीतल हो जाता है। राहगीर इस ठंडे पानी से अपनी प्यास बुझाकर सेवादारों के इस प्रयास की जमकर सराहना कर रहे हैं।
इस मौके पर समाजसेवी ओम प्रकाश करवा, राय सिंह पोटलिया, सुभाष और ओम प्रकाश बुडानिया इन्सां ने कहा कि संगरिया ब्लॉक मानवता भलाई के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहता है। सेवादारों का यह जज्बा काबिले तारीफ है। इस सेवा कार्य में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार लालचंद इन्सां, नम्र सेवादार बलजीत सिंह खोसा इन्सां, जसविंदर सिंह इन्सां, राजपाल इन्सां, लवली गर्ग इन्सां, गुरचरण खोसा इन्सां, रॉकी गर्ग इन्सां, सुरजीत खोसा इन्सां, महेश गोयल इन्सां, सुभाष गोदारा इन्सां, निन्दी सोनी इन्सां, दलीप इन्सां, सुरजभान इन्सां, पवन इन्सां, विजय चुघ इन्सां, स्वराज इन्सां, अजीत सिंह इन्सां, नरेश इन्सां, ब्रिज लाल इन्सां, गिरधारी लाल इन्सां, तरसेम इन्सां, सुरेंद्र इन्सां, संजय इन्सां, अर्शदीप इन्सां, फुसा राम बुडानिया और मोनू गोयल इन्सां सहित अनेक सेवादारों ने अपना सहयोग दिया। Sangaria News

