Drugs Smugglers Arrested: ड्रग्स तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार

जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई

Manmohan Picture
Published On

5.83 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Drugs Smugglers Arrested: हनुमानगढ़। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नोहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5.83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोटर साइकिल पर सवार थे। पुलिस के अनुसार नोहर थाना के एसआई राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नोहर कस्बे से आरोपी रज्जाक खान उर्फ हुसैन (39) पुत्र यासिन खान निवासी वार्ड नम्बर 32, नोहर व हरीश खान (35) पुत्र हाकम अली निवासी वार्ड नम्बर 32, नोहर को गिरफ्तार किया। Hanumangarh News

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर मोटर साइकिल जब्त की है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, मारपीट सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की जांच नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर के प्रभारी एसआई हनुमान प्रसाद मीणा की ओर से की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई राजेन्द्र कुमार, एएसआई रामप्रताप, भूराराम, हैड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल रमेश कुमार एवं कुलदीप शामिल रहे। इस कार्रवाई में साक्ष्य संकलन और गोपनीय सूचना जुटाने में एएसआई भूराराम और कांस्टेबल विक्रम की विशेष भूमिका रही।

1.98 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़। भादरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थांे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.98 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, भादरा थाना के एसआई साहबराम मय टीम अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान अपराह्न करीब 3.40 बजे नोहर-हिसार बाइपास स्थित अंडरब्रिज के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखते ही वह घबराकर भागने लगा, जिस पर शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सहबाज खान उर्फ सोनू (27) पुत्र हनीफ खान निवासी वार्ड नम्बर 13, कायमखानी बास, भादरा बताया।

तलाशी के दौरान उसके पाजामे की जेब से जिपर लगी पारदर्शी प्लास्टिक थैली में भरा भूरे रंग का मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसे जांचने पर हेरोइन/चिट्टा पाया गया। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर इसकी मात्रा 1.98 ग्राम निकली। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह चिट्टा पंकज शास्त्री निवासी वार्ड नम्बर 15, श्याम मन्दिर के पास, भादरा से खरीदकर लाया था और स्वयं सेवन करने के साथ-साथ बेचकर अपना खर्च चलाता है। आरोपी ने यह भी बताया कि उसके खिलाफ पूर्व में भी वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर के प्रभारी एसआई हनुमान प्रसाद मीणा की ओर से की जा रही है। पुलिस के अनुसार, नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई साहबराम, हैड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल संजय और दयाचंद शामिल रहे।

21.79 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़। अवैध मादक पदार्थांे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने एक युवक को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21.79 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, तलवाड़ा झील थाना प्रभारी जगदीश सिंह मय टीम गश्त पर थे। इस दौरान सिलवाला कलां क्षेत्र में गश्त करते हुए सैनी पुलिया, तलवाड़ा झील के पास बस स्टैंड के निकट एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह युवक तेजी से नहर की कच्ची पटरी की ओर बढ़ने लगा, जिस पर शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोरीशंकर (29) पुत्र हेतराम भाट निवासी चक हरिपुरा, ग्राम पंचायत मटोरियांवाली ढाणी पीएस हनुमानगढ़ टाउन बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक काले रंग की पॉलीथिन में रखी पारदर्शी थैली बरामद हुई, जिसमें हल्के काले रंग का तरल पदार्थ मिला। जांच करने पर वह अफीम पाया गया। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर इसकी मात्रा 21.79 ग्राम निकली। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने उक्त अफीम अपने ही गांव के संदीप पुत्र लालचंद भाट निवासी चक हरिपुरा से करीब 4500 रुपए में खरीदी थी और वह इसे लेकर हरियाणा के जीवणनगर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार टिब्बी थाना प्रभारी हंसराज लूणा को सौंपी गई है। पुलिस की ओर से नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी जगदीश सिंह, हैड कांस्टेबल महादेव, कांस्टेबल सतीश, रामावतार और लेखराज शामिल रहे। Hanumangarh News

Arrested-Photo

About The Author

Related Posts