Body Donation: मुख्तयार सिंह इन्सां का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान 

धर्मगढ़ के 28वें और कणकवाल चहलां के पांचवें शरीरदानी बने मुख्तयार सिंह इन्सां 

Sarvesh Kumar Picture
Published On

धर्मगढ़ (सच कहूँ/जीवन गोयल)। Body Donation: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा श्रद्धालु मुख्तयार सिंह इन्सां, निवासी कणकवाल चहलां के मरणोपरांत उनके परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर इन्सानियत का फर्ज निभाया है। यह धर्मगढ़ ब्लॉक का 28वां और गाँव कणकवाल चहलां का पांचवां शरीरदान था। जानकारी के अनुसार मुख्तयार सिंह इन्सां ने जीते जी मरणोपरांत शरीरदान करने का प्रण लिया था। उनके इसी प्रण को पूरा करते हुए परिजनों ने मुख्तयार सिंह इन्सां के पार्थिव शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए वैंकटेश्वरा इंस्टीट्यूट एंड मेडिकल साइंस (उत्तर प्रदेश) के दान कर दिया।

मुख्तयार सिंह इन्सां के पार्थिव शरीर को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखा गया और साध-संगत ने ‘मुख्तयार सिंह इन्सां’ अमर रहे के नारे लगाए। इस दौरान सच्चे नम्र सेवादार जगरूप सिंह इन्सां ने रिश्तेदारों, सगे-संबंधियों और साध संगत की मौजूदगी में पार्थिव शरीर वाली एंबुलेंस को रवाना किया। बुढलाडा के विधायक प्रिंसिपल बुध सिंह ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा मानवता भलाई के जो कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें मरणोपरांत नेत्रदान, शरीरदान, रक्तदान, जरूरतमंद परिवारों को मकान बनाकर देना इत्यादि यह बहुत ही उत्तम सेवा है। उन्होंने कहा कि शरीरदान करना भी एक बहुत ही सराहनीय कार्य है। आज ऐसे समाजसेवी कार्यों के कारण डेरा सच्चा सौदा की पूरे विश्व में चर्चा है। इस मौके पर राजेन्द्र इन्सां, प्रेमी सेवक हरमेश सिंह इन्सां, भोला सिंह, हेमा राज पप्पू, जीत सिंह प्रेमी सेवक, दीदार सिंह धर्मगढ़, मेवा दास, प्रेमी सेवक जगतार सिंह इन्सां, दीपक इन्सां और प्रेमी सेवक कौशल्या इन्सां, वीरां इन्सां व में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार व साध संगत मौजूद थी। 

About The Author

Related Posts