स्कूल से जनरेटर की बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

तोशाम पुलिस की कार्रवाई, स्कूल से चोरी करने वाला दबोचा

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी के तोशाम थाना पुलिस ने गांव मनसरवास स्थित राजकीय उच्च विद्यालय से जनरेटर की बैटरी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान स्थानीय देव नगर निवासी रविंद्र के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई, जिसमें उसके कब्जे से 1500 नकद बरामद किए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय मनसारवास के मुख्य अध्यापक द्वारा थाना तोशाम में शिकायत दी गई थी कि 23 फररवरी 2026 को स्कूल परिसर में लगे जनरेटर की खिड़की खुली मिली। जांच करने पर पाया गया कि अज्ञात चोर जनरेटर की बैटरी चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

About The Author

Related Posts