Punjab

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी गैंगस्टरों से जुड़ा ऑपरेटिव गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके
पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

पिकअप की टक्कर से लगी मोटरसाइकिल में आग, युवक की मौत 

पुलिस ने पिकअप गाड़ी को जब्त किया और जांच शुरू कर दी

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र-ढांड मार्ग पर गांव खानपुर रोडान के नजदीक पिकअप व बाइक की टक्कर से बाइक में आग लग गई व बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय फिरोज खान निवासी बजाज कॉलोनी घरौंडा जिला करनाल के रूप में हुई है। फिरोज खान प्रॉपर्टी वैल्यूएशन का काम करता था। वह अपनी बुआ की बेटी की शादी में भात भरने के लिए आया था। घरौंडा निवासी हनीफ ने बताया कि गुरुवार को गांव बारना में उसकी बुआ नबीला की बेटी की शादी थी। फुफेरी बहन की शादी में पूरा परिवार भात करने के लिए आया हुआ था।

उसका चचेरा भाई फिरोज अपनी बाइक पर घरौंडा से बारना आ रहा था। जैसे ही फिरोज कुरुक्षेत्र-ढांड रोड पर खानपुर रोड़ान के नजदीक एक ढाबे के पास पहुंचा तो सामने आ रही पिकअप ने आॅवरटेक करते हुए फिरोज की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही फिरोज उछलकर सड़क पर गिर गया। टक्कर लगने के बाद बाइक में आग लग गई। आग लगने से बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने फिरोज को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक करके उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने लोगों की मदद से बाइक को साइड में करवाया। साथ ही पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फिरोज के परिवार को सूचना देकर बुलाया। जांच अधिकारी जोधा राम ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 

About The Author

Related Posts