औरंगाबाद में अवैध कब्जों पर चलाया पीला पंजा

नगर निगम की कार्रवाई से कब्जाधारियों में हड़कंप, दीवारें तोड़ी गईं

Published On

यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। Yamunanagar News: नगर निगम ने वार्ड नंबर 18 के गांव औरंगाबाद में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया। निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से कब्जाधारियों द्वारा बनाई गई चारदीवारी और खड़ी की गई दीवारों को ध्वस्त कर जमीन को कब्जामुक्त कराया। निगम द्वारा कब्जाधारियों को पहले नोटिस दिया, इसके बाद निगम ने कार्रवाई की। कुछ लोगों ने नगर निगम की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर वहां चारदीवारी कर ली थी और स्थायी निर्माण की कोशिश की जा रही थी।

मामले की शिकायत मिलने पर नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। आयुक्त के निर्देशों के तहत भवन निरीक्षक प्रशांत राणा के नेतृत्व में निगम कर्मी विनोद, होमगार्ड के जवानों की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की। जेसीबी मशीन के जरिए अवैध निर्माण को एक-एक कर तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा, हालांकि कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि निगम की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Yamunanagar News

About The Author

Related Posts