Punjab

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी गैंगस्टरों से जुड़ा ऑपरेटिव गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके
पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी गैंगस्टरों से जुड़ा ऑपरेटिव गिरफ्तार

विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर काम करने वाला गुर्गा पकड़ा गया

Sarvesh Kumar Picture
Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: पंजाब में अपराध के खिलाफ चल रही लगातार कार्रवाई के बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एसएएस नगर पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त आॅपरेशन में विदेशी गैंगस्टरों से जुड़े एक अहम गुर्गे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर काम कर रहा था। शुरूआती जांच में यह भी सामने आया है कि उसे ट्राइसिटी इलाके, चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला, कई टारगेट दिए गए थे।

उसकी गिरफ्तारी से इस इलाके में होने वाली संभावित गंभीर आपराधिक घटनाओं को सफलतापूर्वक टाल दिया गया है। इस आॅपरेशन के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक .32 बोर की पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। हथियार मिलने से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाला था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। यह गिरफ्तारी 18 अप्रैल को हुए एक और बड़े आॅपरेशन के बाद हुई है, जिसमें पुलिस ने एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था और चार आरोपियों को पकड़ा था। अब दोनों मामलों को जोड़कर देखा जा रहा है, ताकि पूरे नेटवर्क की कड़ियां सामने लाई जा सकें।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और इसमें बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक, यानी आरोपी के पीछे कौन लोग हैं और आगे वह किन-किन से जुड़ा हुआ था, इन सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। इसके लिए तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल्स और अन्य इनपुट्स की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया है कि संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उनका कहना है कि प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

Arrested-Photo

About The Author

Related Posts