Punjab

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी गैंगस्टरों से जुड़ा ऑपरेटिव गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके
पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

गुरुग्राम में नई सोच, नया शहर स्वच्छ हरियाणा अभियान का आगाज

मेयर राजरानी मल्होत्रा, निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

Sarvesh Kumar Picture
Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: नगर निगम गुरुग्राम द्वारा नई सोच, नया शहर-स्वच्छ हरियाणा अभियान का शुक्रवार को यहां शीतला माता मंदिर की पार्किंग से शुभारंभ किया गया। मेयर राजरानी मल्होत्रा और निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने संयुक्त रूप से अभियान की शुरूआत की। इस पहल का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाते हुए नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। अभियान के तहत 16 मई तक प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान में कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, चार बिन एक हैबिट अपनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने, अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारीके संदेश के साथ नागरिकों को शहर के विकास में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।  Gurugram News

अभियान का शुभारंभ मेयर और निगमायुक्त ने स्वयं श्रमदान कर किया, जिससे आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्वच्छता ताऊ मैस्कॉट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। वहीं, आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए जटायु मशीन और एंटी स्मॉग गन का भी संचालन किया जा रहा है, जिससे सफाई कार्य को प्रभावी बनाने के साथ-साथ प्रदूषण स्तर को कम करने में मदद मिलेगी। मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नागरिकों की सोच में बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और शहर को साफ-सुथरा रखने में सक्रिय सहयोग दें। इस मौके पर अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव, निगम पार्षद सुनीता वर्मा, सोनिया यादव व परमिंदर कटारिया, वरिष्ठ भाजपा नेता तिलकराज मल्होत्रा सहित वार्ड कमेटी सदस्य, स्वच्छता कर्मी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वच्छता अपनाने और शहर को स्वच्छ रखने की शपथ भी ली।  Gurugram News

About The Author

Related Posts