हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा स्वास्थ्य एवं...

    स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज की तबीयत बिगड़ी, ऑक्सीजन स्पोर्ट पर

    Talks with farmers resume again Vij

    विधानसभा सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अनिल कक्कड़)। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की तबीयत शुक्रवार को अचानक खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इस कारण उनका आॅक्सिजन लेवल भी कम हो गया था। फिलहाल, उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आॅक्सिजन सपोर्ट पर रखा है। अनिल विज को कुछ समय पहले कोरोना हो गया था। हालांकि उन्होंने कोविड वैक्सीन के ट्रायल में हिस्सा लिया था। लेकिन इसके बाद भी वह वायरस की चपेट में आ गए। पिछले कुछ दिनों से वह काफी सक्रिय थे, लेकिन अब अचानक तबीयत खराब होने से शनिवार को होने वाला उनका जनता दरबार रद्द कर दिया गया है।

    विज ने लिखित में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को लिखित में ज्ञात करवाया है कि वे स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते मानसून सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। आपको बता दें कि अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें अनिल विज गाना गाते दिख रहे हैं। इसमें वे फिल्म केसरी का ‘तेरी मिट्टी में मिल जांवा’ गाना गा रहे हैं। गाते हुए उनके अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। विज से मिलने संगीतकार बी. प्राक आए थे। जब विज ने गाना गाया तो बी प्राक ने भी गाना शुरू कर दिया। वीडियो में विज दोनों हाथ उठाकर जोश में गाना गाते दिखाई दे रहे हैं।