हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी थाना अगौता पु...

    थाना अगौता पुलिस द्वारा 1 कुख्यात अपराधी को 6 माह के लिए जनपद से किया गया जिला बदर।

    Bulandshahr

    बुलन्दशहर : सोमवार को थाना अगौता क्षेत्रान्तर्गत सुल्तान पुत्र जमील निवासी ग्राम मालागढ थाना अगौता जनपद बुलंदशहर जिसके लगातार अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण क्षेत्र में गुंडागर्दी के बल पर अपराधिक एवं समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त होने के संबंध में थाना अगौता पर गंभीर प्रकृति के विभिन्न अपराध पंजीकृत हुए है विपक्षी के अपराधिक कृत्यो से जनता में भय आतंक व्याप्त है।

    जिसके कारण क्षेत्र की जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस करती है तथा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध गवाही देने और रिपोर्ट लिखाने की हिम्मत नहीं करता उपरोक्त समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के पर्याप्त सबूतों के आधार पर *डीएम बुलन्दशहर द्वारा सुल्तान को 6 माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित किया गया है डीएम बुलन्दशहर के आदेश के क्रम में सोमवार को जिला बदर अपराधी सुल्तान को नियमानुसार गांव में आदेश की प्रति मकान पर चस्पा कर मुनादी करा कर जिले की सीमा से निष्कासित किया गया तथा अभियुक्त निर्धारित अवधि के अंदर अगर जिले की सीमा में प्रवेश करता हैं तो इसके विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here