हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home कृषि साची-साच बोलू...

    साची-साच बोलूं सूं 10 करोड़ का घोलू- 2: लग्जरी कार और आलीशान बंगलों को भी मात | 10 Crore Buffalo

    10 Crore Buffalo

    नहाने के लिए एक स्विमिंग पुल

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चल रहे कृषि (10 Crore Buffalo) एवं पशु मेले में घोलू -2 नामक एक भैंसा चर्चा का विषय बना हुआ है। 5 फुट 7 इंच का यह भैंसा 16 कुंतल वजनी है। कीमत में यह भैंसा लग्जरी कार एवं आलीशान बंगलों को भी मात दे रहा है।
    आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किसी भैंसे की कीमत कितनी हो सकती है। आप लोगों में से कईयों ने करोड़ों की कार या फिर बंगले के बारे में सुना होगा लेकिन देश के एक शख्स के पास एक ऐसा भैंसा है जिसकी कीमत करोंड़ों में आंकी गई है। 10 करोड़ के भैंसे के बारे में सुनकर आप दांतों तले उंगली दबा सकते हैं। इस भैंसे की कीमत के अलावा इसके डील-डौल देखभर भी लोग हैरान हैं।

    11 बार नेशनल चैंपियन रह चुके है घोलू-2 के दादा | 10 Crore Buffalo

    हरियाणा के पानीपत निवासी घोलू-2 के मालिक नरेंद्र सिंह घोलू-2 के साथ मुजफ्फरनगर में आयोजित कृषि एवं पशु मेले में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि घोलू-2 की मां का नाम रानी और पिता का नाम पीसी 483 और दादा का नाम घोलू है। घोलू 11 साल तक नेशनल चैंपियन रह चुके हैं और घोलू-2 भी 6 बार नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीत चुका है। अभी हाल में घोलू-2 दादरी में हुए स्टेट शो में 5 लाख रूपये का बेस्ट एनिमल आॅफ द शो का खिताब जीतकर आया है।

    घोलू-2 का नहाना भी लग्जरी है | 10 Crore Buffalo

    भैंसे के मालिक नरेंद्र का कहना है कि घोलू-2 दिन भर में 30 किलो चने खाता है। यह हर महीने 30 हजार रुपये का खाना खाता है। लेकिन घोलू-2 अपने मालिक को 30 से 40 करोड़ रुपये भी साल में कमा कर देता है। बता दें कि घोलू-2 के नहाने के लिए एक स्विमिंग पुल भी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here