हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ बदमाशों ने पि...

    बदमाशों ने पिस्तौल दिखा लूटा लाखों का सोना

    Looters, Loot, Gold, Bank, Crime, Cash, Rajasthan

    जयपुर। जयपुर में चार बदमाश हथियारों के दम पर मानसरोवर स्थित मुथूट फाइनेंस से लाखों का सोना लूट ले गए। लूट से पूरे मानसरोवर में हड़कंप मच गया। दो दिन में लूट की यह दूसरी वारदात है। जयपुर के आदर्शनगर में गुरुवार को दो बदमाशों ने एक बैंक लूट लिया था।

    मुथूट फाइनेंस के ऑफिस में रोज की तरह काम हो रहा था। तभी चार बदमाश आए और उन्होंने कर्मचारियों पर पिस्तौल तान दी। मैनेजर ने चाबी देने से मना कर दिया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मैनेजर ने घबड़ाकर बदमाशों को चाबी दे दी। इसके बाद दो बदमाशों ने लॉकर खोल लिया तथा उसमें रखा सोना निकाल लिया। और जिसके बाद वह फरार हो गए ।

    बीस मिनट में दिया लूट को अंजाम

    • बदमाशों ने इतनी बड़ी लूट को अंजाम बीस मिनट में दिया।
    • इस बड़ी लूट के कारण आस-पास किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
    • बदमाशों के जाते ही कर्मचारियों ने हल्ला मचाकर आस-पास के लोगों को बुलाया
    • पुलिस को इसकी सूचना दी।
    • पुलिस वहां पहुंच गई तथा नाकाबंदी कराई।
    • पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुला लिया।

    सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

    • कंपनी के ऑफिस में लगे सीसीटीवी में लूट की यह वारदात कैद हो गई।
    • चार में से दो बदमाशों ने हेल्मेट लगा रखा था जबकि एक ने रूमाल से चेहरे ढके हुए थे।
    • अब पुलिस सीसीटीवी में कैद इन बदमाशों को तलाशने में जुटी है।
    • एसी मार्केट स्थित यूको बैंक में लूट के एक दिन बाद मुथूट फाइनेंस के कार्यालय में चार बदमाशों ने धावा बोल दिया।
    • बैंक से बदमाश 15 लाख रुपए लूट ले गए।
    • पुलिस को अभी उन बदमाशों को पता भी नहीं चला है कि अगले ही दिन यह दूसरी वारदात हो गई।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।