भुवनेश्वर (एजेंसी)। ओडिशा के पश्चिमी हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से को सुंदरगढ़ जिले के इस्पात शहर राउरकेला में दस लोगों की मौत हो गयी। राउरकेला सरकारी अस्पताल (आरजीएच) की प्रभारी निदेशक डॉ सुधारानी प्रधान ने कहा, ‘मौतें गुरुवार को दोपहर दो बजे से छह घंटे के भीतर हुईं। आरजीएच निदेशक ने कहा कि अस्पताल ने आठ लोगों की मौत की सूचना दी थी और दो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आरजीएच पहुंचने के समय तक जो लोग जीवित थे उनके शरीर का तापमान 103-104 डिग्री से बहुत अधिक था। यह मौसम की स्थिति को देखते हुए बहुत अधिक है। निदेशक ने कहा कि मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद चल सकेगा। इस्पात नगरी के कुछ और लोग अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज करा रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना व्यक्त की है और लोगों को 1100 बजे से 1500 बजे के बीच अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
ताजा खबर
डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
लो प्रोफाइल, निर्विवादित ...
Farmers News: आफत के ओलों ने किसानों की फसलें की बर्बाद, गदराना के किसानों ने मांगा मुआवजा
मौके पर पहुंचे पटवारी ने ...
शिक्षक स्व. रविंद्र गोदारा की स्मृति में लगाया रक्तदान शिविर
रक्तदान केवल दान नहीं, यह...
डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने परिजनों से मिलाया मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)...
Delhi vs Lucknow: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया
लखनऊ (एजेंसी)। Delhi vs L...
सैनिकों को मिले सम्मान जिसके हैं वे हकदार: राहुल गांधी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)...
Artemis II launch: 54 साल बाद चांद की ओर, आर्टेमिस-2 मिशन ने रचा इतिहास
Artemis II launch: आज 2 अ...
19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े
इलाज के खर्च के कारण कोई ...
Benefits Of Sleep: 7-8 घंटे की नींद क्यों है जरूरी? जानिए एक्सपर्ट्स की राय और सेहत पर इसका असर
नई दिल्ली। Benefits Of Sl...















